Chhattisgarh NewsEntertainment News

तिल्दा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर रानी सौरभ जैन की अध्यक्षता में युवा दिवस का आयोजन संपन्न

तिल्दा नेवरा, 12 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के स्वामी विवेकानंद जी की 164 वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा, मुख्य वक्ता श्री गोपाल प्रसाद वर्मा नगर संघचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तिल्दा- नेवरा) विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ जैन उपाध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर, विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा एवं प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

इस अवसर पर मुख्य वक़्ता श्री गोपाल प्रसाद वर्मा जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र को आज हर युवा पीढ़ी को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उनका वाक्य है उठो, जागो और अपने लक्ष्य के पहुंचते तक मत रूको। मुख्य अतिथि श्रीमती रानी जैन ने कहा कि भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये हुए मार्ग चलना चाहिए । विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो युवाओं को संदेश देता है कि हम भी उनके जैसे बने। देश, समाज व राष्ट्र धर्म को ध्यान में रख कर काम करें। स्वदेशी, स्व व्यवसाय, स्व उद्योग एवं स्वालम्बन भाव से काम करे। श्री दिलीप वर्मा जी ने सभी बच्चों को स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिए।

अगले क्रम में ” स्वदेशी संकल्प दौड़ ” विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं आचार्य दीदियों द्वारा विद्यालय प्रांगण से तिल्दा बस्ती के मौली मंदिर से ,मिशन कालोनी होते हुए। वापस विद्यालय प्रांगण तक दौड़ लगाए। इस स्वदेशी संकल्प दौड़ का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादन, स्वदेशी उद्यमिता को बढ़ावा देना एवं आत्मनिर्भर भारत को सुदृढ़ करना है।

img 20260112 wa00069155242417769622295 - img 20260112 wa00069155242417769622295

अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रानी सौरभ जैन द्वारा 10 जनवरी को हुए हिन्दू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

img 20260112 wa00058929335517595823571 - img 20260112 wa00058929335517595823571

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles