Chhattisgarh NewsLatest News

खरोरा क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चलाया जबर सदस्यता अभियान

खरोरा रायपुर 15 जनवरी 2026 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र खरोरा क्षेत्र के आलावा समीपस्थ ग्राम बुडेनी में छत्तीसगढीया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा जबर सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिसमे युवाओं की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता। इस अवसर पर खरोरा खड़ अंतर्गत ग्राम बुडेनी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के युवाओं ने छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में संगठन की सदस्यता ग्रहण कीये।

बता दे कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत ग्राम बुडेनी से 25 से अधिक युवाओं ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये ।

इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया समाज पर हो रहे शोषण, अन्याय एवं उपेक्षा के विरुद्ध संगठित होकर जनआवाज़ को मजबूती प्रदान करना रहा है ।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एकमात्र ऐसा संगठन है। जो निस्वार्थ भाव से छत्तीसगढ़िया अस्मिता, स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु लगातार संघर्षरत है और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाता रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान यह भी चर्चा की गई कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण हो जाने के बावजूद अपेक्षित सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक सुधार आज तक पूर्ण रूप से साकार नहीं हो पाए हैं। इसी कारण संगठन जनजागरूकता, संगठनात्मक मजबूती एवं लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला स्तर, खड़ स्तर के पदाधिकारी तथा आसपास के क्षेत्रों से आए सेनानीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़िया अस्मिता, अधिकार एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि यह सदस्यता अभियान रायपुर ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में निरंतर जारी है। वर्तमान में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा तथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव के जेल में होने के बावजूद संगठनात्मक गतिविधियाँ पूरी मजबूती के साथ संचालित की जा रही हैं।

img 20260115 wa00478871801663052329267 - img 20260115 wa00478871801663052329267

इस अवसर पर संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की आवाज को दबाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों को बिना ठोस कारणों के जेल में डाला जा रहा है। किंतु यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी परिस्थिति में छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और आगे भी चलता रहेगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles