
शैल महेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य की स्कॉर्पियो-N को अज्ञात लोगों ने जलाया, राजनीतिक रंजिश का लगा गंभीर आरोप
तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-6 की सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू के वाहन में बीते दिनों कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां घटना थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-2, कॉलेज रोड, तुलसी नेवरा की है। जिसमे सड़क किनारे खड़ी उनकी सफेद स्कॉर्पियो-N (क्रमांक CG04 PS 2228) को देर रात आग के हवाले कर दिया गया।
बता दे कि जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वाहन घर के सामने खड़ा किया गया था। रात लगभग 10 बजे तक वाहन सुरक्षित स्थिति में था। लेकिन रात्रि करीब 3:30 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज़ पर बाहर निकलने पर वाहन धधकता हुआ मिला। तत्परता दिखाते हुए श्रीमती साहू एवं परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
समाज सेवा मे अग्रणी के चलते राजनीतिक रंजिश का आरोप :
गौरतलब हो कि श्रीमती शैल महेंद्र साहू ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक द्वेष के चलते किसी अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर वाहन में आग लगाई। आगजनी से वाहन को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी वास्तविक क्षति का आंकलन बीमा कंपनी के सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
अवगत हो कि मामले की शिकायत थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में रोष है।

इस संबंध में श्रीमती साहू ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि “यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।”इस घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।









