
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी टोकन सिस्टम में बदलाव, किसानों के लिए जरूरी सूचना
रायपुर :
छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी के लिए टोकन सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत 31 जनवरी के लिए जारी किए गए सभी टोकन अब 29 जनवरी को शिफ्ट कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से यह निर्णय खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और समय पर धान उपार्जन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस संबंध में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन किसान भाइयों को 31 जनवरी को धान लाने का टोकन जारी हुआ था, उन्हें अब अनिवार्य रूप से 29 जनवरी को ही अपने धान को खरीदी केंद्र में लाना होगा। निर्धारित तिथि 29 जनवरी को धान नहीं लाने की स्थिति में किसानों का धान बिक्री नहीं हो पाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
प्रशासन और सहकारी समितियों द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे इस बदलाव की जानकारी को गंभीरता से लें और समय रहते अपनी तैयारी पूरी करें। साथ ही, संबंधित खरीदी केंद्रों, समिति प्रबंधकों और ग्रामीण स्तर के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस सूचना को हर किसान तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो।
इस संबंध में किसान भाइयों से आग्रह है कि वे अपने टोकन की तिथि की पुनः जांच कर लें और 29 जनवरी को ही धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें, जिससे शासन की धान खरीदी योजना का पूरा लाभ मिल





