Chhattisgarh NewsPolitical News

ग्राम परसतराई मे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा संगठन विस्तार बैठक संपन्न

भारी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों की रही भागीदारी जुडे सैकड़ों लोग

धरसींवा : क्षेत्र के खंड अंतर्गत ग्राम परसतराई में 18 जनवरी को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं सहयोगी संगठनों द्वारा संयुक्त बैठक एवं सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जुझारू सेनानी भाईयों को संगठनात्मक पदभार सौंपा गया एवं संगठन को और मजबूत बनाने हेतु व्यापक चर्चा की गई। बैठक में युवा संगवारी, भाई-बहन, दीदी एवं महतारी संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बता दे कि उक्त बैठक के दौरान कुल 25 नए साथियों ने सदस्यता ग्रहण की तथा छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी एवं छत्तीसगढ़िया अस्मिता की रक्षा एवं विकास हेतु दिन-रात कार्य करने की शपथ लीये।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज युवा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

ज्ञात हो कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रमुख वर्तमान में जेल में बंद हैं। जिससे विपक्षी दलों को लग रहा होगा कि संगठन कमजोर पड़ेगा। परंतु वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है। आज संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।वही पार्टी प्रमुख द्वारा जिन दिग्गज साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभा रहे हैं और क्षेत्रीय अस्मिता को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

इस अभियान में महिलाएं एवं युवा भी बड़े उत्साह के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रहे हैं।संगठन विस्तार के तहत सभी सेनानी एवं पदाधिकारियों को घर-घर जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिस पर सभी साथियों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज होगा और राष्ट्रीय पार्टियों की चुनौतियां निश्चित रूप से बढ़ने वाली हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles