Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

आज अल्ट्राटेक बैकुंठ मे आयोध्या श्रीराम मंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पर श्रीसुंदरकांड का होगा आयोजन

बैकुंठ/ तिल्दा, रायपुर :
आज आयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है । इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स परिवार द्वारा यहां के प्रचीन व सुप्रसिद्ध श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर (बड़े मंदिर) परिसर में भी भजनकिर्तन एवं श्रीसुंदरकांड पाठ के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आज शाम 5 बजे से किया जायेगा ।

बता दे कि आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे अब “प्रतिष्ठा द्वादशी” के रूप में जाना जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को और भी विशेष बना रही है। इस अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5 बजे से 6 बजे तक आयोजित भजन संध्या से होगा। ,जिसमें श्रद्धालु रामभक्ति में सराबोर होते हुए नजर आयेगे । वही इसके पश्चात सायं 6 बजे से 8 बजे तक श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जिसमें पूर्व की भांति यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता नजर आयेगे ।
गौरतलब हो कि इस अवसर पर ही सूर्यास्त के समय स्वैच्छिक दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा ।जिसके के अंतर्गत यहां के श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों से लाए दीपकों को प्रज्वलित कर मंदिर परिसर को दीपमालाओं से आलोकित करेंगे ।

ज्ञात हो कि सायं 7:45 बजे भव्य महाआरती की जाएगी ।जिसमें पूरा वातावरण “जय श्रीराम” और “जय सियाराम” के जयघोष से गूंज उठेगा।वही कार्यक्रम के अंत में रात्रि 8 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा ।

img 20260122 wa00166561233245875477144 - img 20260122 wa00166561233245875477144

इस अवसर श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर समिति अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट की ओर से अधिकारियों, कर्मचारियों, कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्रवासियों को सहपरिवार आमंत्रित किया गया है ।यहां जब भी जीतने आयोजन होते रहे हैं। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि श्रीराम के प्रति आस्था आज भी जन-जन के हृदय में जीवंत है।

img 20260122 wa0017774160517072097413 - img 20260122 wa0017774160517072097413

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles