
सिनोधा में सुभाष सेना संगठन द्वारा रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन के साथ संपन्न
तिल्दा (रायपुर): छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिनोधा में सुभाष सेना संगठन के तत्वावधान में भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं समस्त देवी-देवताओं के स्मरण व आह्वान के साथ संतोष कुमार नायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती स्वाति सतीश वर्मा रहीं, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिनोधा की सरपंच श्रीमती सरिता नरेंद्र डौंडे ने की। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त पटवारी श्री गणेश राम उपनाम प्रभु दयाल वर्मा, उप सरपंच श्री लोकेश कुमार साहू एवं पूर्व उप सरपंच श्रीमती ज्योति हिमांचल चौबे शामिल रहे।समस्त अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पुष्पहार, श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।
बता दे कि डांस प्रतियोगिता में सामूहिक एवं एकल/युगल श्रेणियों के अंतर्गत बलौदा बाजार, केसली, चंदिया पथरा, खरोरा, तिल्दा, आरंग, बिलासपुर, तुलसी, गौर घूमर साजा, मलौद-सिलयारी, मोहगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 30 प्रतिभागियों एवं दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान हमर छत्तीसगढ़ डांस ग्रुप (बड़े साजा, पाली-बसना), द्वितीय कुमारी निकिता यादव एवं साथी (सिनोधा) तथा तृतीय स्टूडेंट क्लब डांस ग्रुप (मलौद-सिलयारी) ने प्राप्त किया। वहीं एकल/युगल वर्ग में प्रथम टाइटल युगल डांस (बिलासपुर), द्वितीय विक्की एवं नेहा (आरंग, रायपुर) और तृतीय आशी वर्मा (तिल्दा) रहे।
मंच संचालन हिमांचल चौबे द्वारा किया गया। विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की गई तथा पंच आशियाना ताहिर बेग द्वारा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं ग्रामवासियों सहित आसपास के गांवों के नागरिकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।





