Chhattisgarh NewsLatest News

रोजगार ब्रेकिंग : मिशन वात्सल्य योजना के तहत राजनांदगांव में संविदा भर्ती

बेरोजगारों के लिए बडा सुनहरा अवसर 10 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग, राजनांदगांव के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति एवं शासकीय बाल देखभाल संस्थानों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह विज्ञापन कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, कलेक्ट्रेट कॉम्प्लेक्स राजनांदगांव द्वारा क्रमांक 352/एमबावी/एम.वा./25-26 दिनांक 23 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।जारी विज्ञापन के अनुसार भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, महिला एवं बाल विकास निदेशालय नया रायपुर से प्राप्त अनुमोदन के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकते हैं।

ये है जिला बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पद :

जिला बाल संरक्षण इकाई राजनांदगांव में कुल विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें परामर्शदाता का एक पद शामिल है, जिसके लिए निश्चित एकमुश्त मासिक वेतन 18,536 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता का एक पद भी रिक्त है, जिसका मासिक वेतन भी 18,536 रुपये रहेगा। वहीं आउटरीच कार्यकर्ता के तीन पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनके लिए 10,592 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। इन पदों पर आरक्षण शासन के नियमानुसार लागू होगा।IMG 20260127 WA0004 - IMG 20260127 WA0004

किशोर न्याय बोर्ड में भर्ती

किशोर न्याय बोर्ड, राजनांदगांव में सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को 11,916 रुपये प्रतिमाह एकमुश्त वेतन प्रदान किया जाएगा। यह पद कार्यालयीन कार्य, दस्तावेज संधारण एवं डाटा प्रबंधन से संबंधित होगा।
बाल कल्याण समिति में अवसर
बाल कल्याण समिति, राजनांदगांव में भी असिस्टेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग हेतु आरक्षित किया गया है तथा चयनित अभ्यर्थी को 11,916 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।मिशन वात्सल्य योजना

जाने आवेदन की प्रक्रिया :

सभी पद पूर्णतः संविदा आधार पर भरे जाएंगे। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, राजनांदगांव में जमा किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके अधिकारों की रक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। विभाग ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles