
रोजगार ब्रेकिंग: रेलवे व SSC परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुलेंगे सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के इंतजार की घडी खत्म होने वाला है
नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की विभिन्न परीक्षाओं का आगामी शेड्यूल जारी कर दिया गया है, वहीं कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भी परीक्षा कैलेंडर 2026–27 के तहत संभावित परीक्षा महीनों की घोषणा की है। इससे लाखों उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में सहूलियत मिलेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षाओं का शेड्यूल
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फरवरी और मार्च 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
गौरतलब हो कि निचे दी गयी रोजगार के अवसर की क्रमवार जानकारी दी जा रही है।
RRB सेक्शन कंट्रोलर : 11 व 12 फरवरी 2026
RRB असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) : 16, 17 एवं 18 फरवरी 2026
RRB जूनियर इंजीनियर (JE) : 19, 20 फरवरी तथा 3 मार्च 2026
RRB टेक्नीशियन ग्रेड I एवं III : 5, 6, 7, 8 एवं 9 मार्च 2026
RRB पैरा मेडिकल : 10, 11 एवं 12 मार्च 2026
रेलवे परीक्षाओं को लेकर उम्मीदवारों में लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जो अब शेड्यूल जारी होने के बाद काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
वही SSC परीक्षा कैलेंडर 2026–27 (संभावित)
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी संभावित कैलेंडर के अनुसार—
SSC CGL 2026 : मई–जून 2026
SSC JE 2026 : मई–जून 2026
सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIV : मई–जुलाई 2026
SSC CHSL 2026 : जुलाई–सितंबर 2026
SSC स्टेनोग्राफर 2026 : अगस्त–सितंबर 2026
SSC MTS 2026 : सितंबर–नवंबर 2026
SSC CPO 2026 : अक्टूबर–नवंबर 2026
SSC GD 2027 : जनवरी–मार्च 2027
अभ्यर्थियों को सलाह :
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित भर्ती बोर्ड और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों में बदलाव की संभावना को देखते हुए आधिकारिक सूचना को ही अंतिम मानें।
सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल युवाओं के लिए यह कैलेंडर आने वाले महीनों की तैयारी को दिशा देने वाला साबित होगा।





