
रोजगार ब्रेकिंग : यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की समय सारणी घोषित
UPSC परिक्षा के तहत होगी 933 से अधिक पदों पर भर्ती, परीक्षा 24 मई को
नई दिल्ली : देश के पात्र बेरोजगारों के लिए बडी खबर हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित कुल 933 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
ज्ञात हो कि जारी सूचना के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत 4 फरवरी 2026 से की जा रही है, जबकि आवेदन अथवा कोर्स से संबंधित अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता एवं आयु सीमा :
इस परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, जो अभ्यर्थी स्नातक परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है, नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क :
आवेदन शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सभी महिला अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार सेवा शुल्क देय होगा।
आवश्यक दस्तावेज :
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, स्नातक उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए वर्तमान आर्थिक वर्ष का केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
परीक्षा तिथि:
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं आधिकारिक दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। 





