Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

जीडीएस (डाकिया) भर्ती 2026: 29 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास को मौका

खुला हायसेकंडरी पास बेरोजगारों को लिए रोजगार का द्वार

नई दिल्ली : भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS–डाकिया) भर्ती 2026 के अंतर्गत देशभर में 29,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती की खास बात यह है कि बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे चयन किया जाएगा।
जारी जानकारी के अनुसार जीडीएस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन कोर्स/आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता :

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इससे कम योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा :

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये + आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य, केवल निर्धारित आवेदन शुल्क देय होगा।

आवश्यक दस्तावेज :

आवेदन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा जाति/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया:

जीडीएस (डाकिया) भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। भारतीय डाक

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles