Chhattisgarh NewsLatest News

मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का 54वां जन्मदिन वृद्धा आश्रम में मनाया गया

रायपुर (मनोज शुक्ला) : मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का 54वां जन्मदिन शनिवार को सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मजदूर कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति सिंह के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के कोटा स्थित संजीवनी वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ज्योति सिंह ने वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही आश्रम में रह रही महिलाओं को फल एवं साड़ियां वितरित कर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस पहल से वृद्ध महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

ज्योति सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मजदूर कांग्रेस हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ी रही है तथा ऐसे कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।मजदूर कांग्रेस

कार्यक्रम में मजदूर कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप सहित महिला विंग की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles