
ब्रेकिंग न्यूज: माननीय भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन,
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भव्य स्वागत
रायपुर 7 फरवरी 2026 : छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का आज आगमन हुआ। मां दंतेश्वरी की ऐतिहासिक एवं आस्था से परिपूर्ण धरती बस्तर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का यह दौरा बस्तर अंचल ही नहीं, बल्कि समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है। आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध विरासत से सुसज्जित इस क्षेत्र में उनकी गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास, जनजातीय अस्मिता के सशक्तिकरण और नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
राष्ट्रपति के आगमन से बस्तरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे अंचल में स्वागत की तैयारियां की गईं हैं और इसे ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से माननीय राष्ट्रपति का सादर अभिनंदन।





