Chhattisgarh NewsLatest News

मंत्री श्री टंक राम वर्मा से राजनांदगांव-डोंगरगढ़ जामरी पुल नव-निर्माण के लिए विधायक दलेश्वर साहू संग ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

डोंगरगांव : विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामरी में पूर्व में पुल टूटकर बह जाने के बाद लंबे समय से अटके नव-निर्माण कार्य को लेकर अब प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू ने मुलाकात कर जामरी पुल के नव-निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक दलेश्वर साहू ने मंत्री को अवगत कराया कि पुल टूटने से क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन, कृषि कार्य, विद्यार्थियों की शिक्षा तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बैठक में पुल निर्माण में आ रही तकनीकी अड़चनों, प्रशासनिक स्वीकृतियों में देरी तथा अन्य विभागीय बाधाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनहित को सर्वोपरि बताया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में ग्राम जामरी के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मंत्री के आवास पहुँचे और अपनी मांगों से अवगत कराया। जामरी सरपंच प्रतिनिधि ललेश्वर कंवर, उपसरपंच निमेश सिन्हा, पूर्व उपसरपंच टिकेन्द्र सिन्हा, भवन सिन्हा, राकेश महिलांगे, पूर्व सरपंच व समाजसेवी पत्रकार गोवर्धन सिन्हा, ग्राम प्रमुख कीर्तन निषाद, हिरदे सिन्हा सहित समस्त ग्रामवासी जामरी ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर पुल के नव-निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है और विकास कार्य भी बाधित हैं। मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जामरी पुल का नव-निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होकर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

IMG 20260101 WA0033 7 - IMG 20260101 WA0033 7

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles