
आज अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे पंचायतीराज प्रशिक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत एक दिवसीय पंचायती राज प्रशिक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम आयोजन किया गया।
बता दे कि इस अवसर जिसमें जितेंद्र सिंह तनवर डी एच एच आर के संयुक्त मार्गदर्शन में सीएसआर के द्वारा आयोजित हुआ। उक्त प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षका के रूप में श्रीमती स्वाति वर्मा जिला पंचायत सभापति रायपुर द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए। वही इस अवसर पर आसपास के ग्रामों से महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर सरपंच, उप सरपंच एवं पंचगण सम्मिलित हुए।
अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी के चेहरों पर इस पंचायती राज प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर इस प्रशिक्षण सत्र में श्रीमती स्वाति वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण उत्थान योग्य आशा वादी प्रयत्नशील बनने एवं अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन के साथ अपने कार्यकाल में समाज के लिए कार्य करना चाहिए आदि बातों का सामान्य शब्दों में बताया गया। वही सामाजिक संरचना में महिलाओं को कितना योगदान है यह बात भी बताई गई ।
गौरतलब हो कि कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के डी एच एच आर जितेंद्र तंनवर ने कहा कि जब एक महिला अपने घर के छोटे से लेकर बड़ों तक की आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखती है। अपनी बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां को लेकर मोल समझती है । तो वही यदि महिला अपने समाज या गांव का प्रतिनिधित्व करें। तो वह अपने आप सहित अपने गांव राज्यों को बहुत प्रगति की ओर ले जा सकती है।

इस अवसर प्रशिक्षण में आई सभी महिला जनप्रतिनिधियों को पुष्पगक्ष एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर से कार्यक्रम को संचालन एवं आभार के लिए सीएसआर अधिकारी सोनाली गवारगुर एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।





