
रोजगार ब्रेकिंग : वर्ष 2026 में 11,127 एएलपी पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026 :
रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 स्वीकृत रिक्त पदों पर केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह भर्ती वेतन स्तर-2 के तहत की जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने एचआरएमएस के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में जोनल रेलवे द्वारा भेजे गए रिक्तियों के आकलन की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है।
बता दे कि इस संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलवे और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जोनल रेलवेवार रिक्तियों का विवरण:
क्र.सं.
जोनल रेलवे
स्वीकृत पद
1
मध्य रेलवे
1400
2
पूर्व मध्य रेलवे
700
3
पूर्वी तट रेलवे
1625
4
पूर्वी रेलवे
608
5
उत्तर मध्य रेलवे
457
6
पूर्वोत्तर रेलवे
105
7
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
1276
8
उत्तर रेलवे
740
9
उत्तर पश्चिम रेलवे
600
10
दक्षिण मध्य रेलवे
674
11
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
200
12
दक्षिण पूर्व रेलवे
1531
13
—
250
14
दक्षिणी रेलवे
200
15
दक्षिण पश्चिम रेलवे
541
16
पश्चिम मध्य रेलवे
214
17
पश्चिम रेलवे
06
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू)
—
कुल
11,127
(नोट: कुछ जोनल आंकड़ों में प्रशासनिक संशोधन संभावित हैं।)
क्या है महत्व?
यह भर्ती भारतीय रेलवे में परिचालन क्षमता बढ़ाने और लोको पायलट कैडर को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। देशभर के युवाओं के लिए यह रोजगार का बड़ा अवसर साबित होगा।
रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही विस्तृत केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) जारी की जाएगी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।






