Chhattisgarh NewsEntertainment News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस कलश शोभायात्रा भजनकिर्तन व भोग भंडारे के साथ मना

अल्ट्राटेक बैकुंठ की मंदिर स्थापना दिवस पर दीपा कुलकर्णी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बैकुंठ तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 24 फरवरी, दिन मंगलवार को यहा के सुप्रसिद्ध व मनवांछित श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर की स्थापना दिवस बडे ही भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिया यहा सुबह से रात्री तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे हजारों लोगों की भारी भीड देखने को मिला।अल्ट्राटेक

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सुप्रसिद्ध एवं अंचल के दार्शनिक स्थलो मे से एक माने जाने वाले श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमे इस अवसर पर सर्व प्रथम सुबह 9 बजे यहां के श्रीहनुमान मंदिर पर श्रीगंगापुजा किया गया। जिसमे मुख्य यजमान के रूप में फंक्शन हैड टेक्निकल श्री राजीव सिंघल जी श्रीमती नितु सिंगल जी के साथ सपत्नीक विराजमान रहे। तत्पश्चात 108 विशाल कलश शोभायात्रा महिलाओं के द्वारा पीले रंग की आकर्षक वस्त्रो मे निकाली गई। जो कि यहां के श्रीहनुमान मंदिर से प्रस्थान कर मुख्यमार्ग से होते हुए। श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर धाम मे जाकर विश्राम किया।जिसमे पुरे यात्रा भर श्री राजीव सिंघल जी श्रीमती नितु सिंगल जी के साथ सपत्नीक मुख्य कलश व परायाण धारण पहले पंक्ति पर चलते हुए। मार्ग प्रशस्त किये। वही साथ ही फंक्शन हैड फाइनेंस श्री सुनंदा बासु जी सपत्नीक, फंक्शनल हैड माइंस श्री अशोक सिन्हा जी, ई एंड आई हैड विवेक बघेल जी,टेक्निकल सेल एवं प्रोजेक्ट हैड अशोक मिश्रा जी, मैकेनिकल हैड अनिल गुप्ता जी, एच आर हैड जितेन्द्र तनवर जी, सेक्यूरिटी हैड अभिषेक तेवतिया जी के आलावा अधिकारीयों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।अल्ट्राटेक

इस अवसर श्रीबैकुंठेश्वर दोपहर 12 बजे श्री बैकुंठेश्वर मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर श्री सत्यनारायण की कथा हवन पूजा किया गया। जिसमे भी श्री राजीव सिंघल जी श्रीमति नितु सिंगल के साथ विराजमान रहे। जहां बहुत से महिलाओं एवं पुरूषो की उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि दुसरे पहर में संध्या 4 बजे से भजनकिर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम प्रस्तुति ग्राम कुंदरू के वैदेही महिला मंडली एवं मां शारदा महिला मंडली कालोनी की संयुक्त प्रस्तुति दी गई। दुसरे क्रम में वर्कर कालोनी की श्री सरस्वती महिला मंडली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। बाद उसके शाम 6 बजे से कर्मचारी भजनमंडली के द्वारा संगीतमय श्रीसुंदरकांड का महापाठ किया गया। जिसमे इस अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड श्री पवन कुलकर्णी जी की श्रीमती दीपा कुलकर्णी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर हजारो की संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों का ताता लगा रहा। श्रीसुंदरकांड पाठ के पश्चात दीपदान किया गया। श्री बैकुंठेश्वर महाराज जी की महाआरती की गई। फिर भगवान जी को भक्तो के द्वारा लाये गये 56 भोग लगाये गये।अल्ट्राटेक

गौरतलब हो कि इस अवसर पर अंत मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। श्रीमती दीपा कुलकर्णी जी ने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्री बैकुंठेश्वर महाराज जी की स्थापना दिवस के इस महोत्सव में शामिल हो, मै अपने आप को धन्य मान्ती हूं। क्योंकि यह बैकुंठ सीमेंट केवल नाम नही। अपितु वास्तव स्वर्ग लोक की वास्तविक बैकुंठ की आभास कराती है। वही यहां के इस श्री बैकुंठेश्वर मंदिर साक्षात तीनो लोकों के स्वामी विराजमान है। जिसकी प्रभाव अंचल भर मे सुप्रसिद्ध है। आगे मैडम दीपा कुलकर्णी जी ने बैकुंठ सीमेंट के द्वारा आयोजित प्रत्येक धार्मिक आयोजनों की भूरी भूरी प्रशंसा कीये। जिसे सुन कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व कालोनीवासीयो मे उत्साह दुगुना होगया।अल्ट्राटेक

इस अवसर पर दुसरे क्रम में फंक्शनल हैड टेक्निकल राजीव सिंगल जी ने कहा कि यहां जो भी आयोजन होता है। वह अलौकिक व धार्मिक-सांस्कृतिक से ओतप्रोत होता है। वही यहां की टीम वर्क प्रत्येक आयोजनों की सफला सुनिश्चित कर देती है। आगे सिंगल जी ने यहां के कर्मचारियों की भजनमंडली की शराहना करने से नही चूंके। कहां हमारे कर्मठ कर्मचारी होने के साथ साथ विलक्षण कलाओं के धनी हैं। जो प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान मंदिर व श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में संगीतमय श्रीसुंदरकांड पाठ का लगातार 182 कडी संपन्न किये। वही यहां की श्री सरस्वती महिला मंडलीयो की भी प्रशंसा किये।अल्ट्राटेक

अवगत हो कि इस अवसर पर अंत में 56 भोग के महाप्रसाद के साथ साथ महा भोग भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारो की संख्या में भक्तो ने कतार में खड़े हो भोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।अंत में धन्यवाद ज्ञापन विवेक बघेल जी के द्वारा किया गया। जिसमे एच आर, ई आर, सेक्यूरिटी विभाग, सिविल, हल्टीकलचर, के साथ महिलाओं, अधिकारीयों,भजनमंडलीयो, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों आदि के द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।अल्ट्राटेक

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिनका विशेष योगदान रहा है। उन्मे अशोक मिश्रा जी, श्री विवेक बघेल जी, जितेन्द्र मिश्रा, राजेंद्र कुमार साहू , अभिषेक तेवतिया, ब्रजेश पटेल, गुरूदयाल साहू, पं सुशील शर्मा, पं मनोज तिवारी, पं कैलाश तिवारी, के आलावा सभी अधिकारीयों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो, पुरूष एंव महिला मंडलीय की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles