Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

SN अग्रवाल शा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका में राजनीतिक विज्ञान अकादमी का किया गया गठन

तिल्दा-नेवरा: आज दिनांक 17.09.2026 को स्थानीय सत्य नारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा के राजनीति विज्ञान विभाग में राजनीति विज्ञान अकादमिक परिषद् का गठन किया गया और नव नियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
	तिल्दा-नेवरा

ज्ञात हो कि अवसर पर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष ने परिषद् के विधान को सार्वजनिक किया था और उसके आधार पर एम.ए. राजनीति विज्ञान के तीसरे/चौथे सेमेस्टर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, प्रथम/द्वितीय सेमेस्टर से सचिव और स्नातक के तीनों वर्ष के सेमेस्टरों से एक एक सह-सचिव का मनोनयन किया। इस मनोनयन में लाकेश्वरी धीवर अध्यक्ष, दुर्गा साहू उपाध्यक्ष, श्वेता साहू सचिव, और सानिया बानो, किरण वर्मा एवं विवेक कुमार बंजारे सह-सचिव नियुक्त हुए।

बता दे कि राजनीति विज्ञान अकादमिक परिषद् के नवनियुक्त पदाधिकारियों को महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती निर्मला हैदर ने शपथ दिलाई और मार्गदर्शन किया। इस आयोजन में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश डेढ़गवें, सुश्री राजश्री भारद्वाज, सहायक प्राध्यापक हिन्दी, और कुमारी बरखा नाग, करण यदु अध्यक्ष कोहका कॉलेज (ABVP), व्याख्याता, राजनीति विज्ञान उपस्थित थे।

Leave a Reply