
नये बजट का रानी सौरभ जैन ने स्वागत करते हुए किया ससमर्थन की साय सरकार की प्रशंसा
तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के 2026 27 के संकल्प बजट का स्वागत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की तिल्दा शहर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में विजन डॉक्यूमेंट बताया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के नेतृत्व में प्रस्तुति यह बजट सर्वसमावेशी संतुलित और दूरदर्शी विकास की आधारशिला रखने वाला बजट है।
इस अवसर पर रानी जैन ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को नई ऊर्जा और गति देगा उन्होंने बजट में घोषित पांच मुख्यमंत्री मिशन -एआई मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्ट अप -निपुण मिशन को युवाओं के लिए रोजगार कौशल विकास की और निवेश के नए अवसर सृजित करने वाला बताया उन्होंने कहा कि बजट में किसानों और महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी गई है।
रोजगार सृजन के प्रमुख बिंदु :
– MSME सपोर्ट: छोटे उद्योगों और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान
– सेमीकंडक्टर उद्योग: ₹40,000 करोड़ का प्रावधान, जिससे नए रोजगार सृजित होंगे
– औद्योगिक क्लस्टर : ₹2,000 करोड़ का प्रावधान, जिससे MSME को नई ताकत मिलेगी
– कृषि और पशुपालन : छोटे किसानों और पशुधन विकास के लिए प्रावधान
– डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर : एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना
ये रहे बजट की विशेष बातें:
– कृषि और ग्रामीण विकास : किसानों के लिए नई योजनाएं और प्रोत्साहन
– शिक्षा और स्वास्थ्य : शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, नए मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना
– परिवहन और बुनियादी ढांचा : सड़क निर्माण और मेट्रो रेल के लिए बजट का प्रावधान
– महिला और युवा कल्याण : महिलाओं और युवाओं के लिए नई योजनाएं और प्रोत्साहन
– उद्योग और रोजगार : औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है





