
तिल्दा नेवरा के सौरभ जैन को लोकतंत्र प्रहरी के रायपुर जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों मे हर्ष व्याप्त रायपुर : छत्तीसगढ़ लोकतंत्र प्रहरी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए रायपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पद पर तिल्दा नेवरा निवासी समाजसेवी सौरभ जैन की नियुक्ति की है। यह संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करता है तथा लोकतंत्र सेनानी संघ का आधिकारिक उत्तराधिकारी है। रायपुर में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी की सहमति से राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश पदाधिकारियों की अनुमति के बाद छत्तीसगढ़ के सभी 26 जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसी क्रम में रायपुर जिला ग्रामीण की जिम्मेदारी सौरभ जैन को सौंपी गई।अपनी नियुक्ति पर सौरभ जैन ने सभी लोकतंत्र सेनानियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संगठन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मीसा बंदी परिवारों के उत्तराधिकारियों की रक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। बता दे कि इस अवसर श्री जैन ने बताया कि आगामी जून माह से पूर्व रायपुर जिला ग्रामीण के अंतर्गत सभी मंडल एवं नगर इकाइयों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उनका लक्ष्य प्रत्येक मंडल में सक्रिय कार्यकारिणी का निर्माण कर लोकतंत्र प्रहरी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने संगठन के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रहरी का मूल लक्ष्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना, नागरिक अधिकारों का संरक्षण करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। संगठन समाज में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र की बुनियाद को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेगा। गौरतलब हो कि सौरभ जैन ने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी न केवल लोकतंत्र सेनानी परिवारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास के उस दौर से भी अवगत कराएगा, जब आपातकाल के समय लोकतंत्र पर संकट आया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को आपातकाल के काले अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उनके परिवारों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी दी जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को समझ सके। आगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों ने जो त्याग और संघर्ष किया, उसे समाज तक पहुंचाना संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र प्रहरी उन परिवारों को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने उस समय प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्रदान किया था। रायपुर जिला ग्रामीण में संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और संगठन की गतिविधियों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सौरभ जैन के नेतृत्व में रायपुर जिला ग्रामीण में लोकतंत्र प्रहरी नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के अपने संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
तिल्दा नेवरा के समाजसेवी को मीली बडी जिम्मेदारी बधाई देने वालो का लगा ताता
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोकतंत्र प्रहरी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए रायपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पद पर तिल्दा नेवरा निवासी समाजसेवी सौरभ जैन की नियुक्ति की है। यह संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करता है तथा लोकतंत्र सेनानी संघ का आधिकारिक उत्तराधिकारी है।
गौरतलब हो कि रायपुर में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी की सहमति से राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश पदाधिकारियों की अनुमति के बाद छत्तीसगढ़ के सभी 26 जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसी क्रम में रायपुर जिला ग्रामीण की जिम्मेदारी सौरभ जैन को सौंपी गई।अपनी नियुक्ति पर सौरभ जैन ने सभी लोकतंत्र सेनानियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संगठन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मीसा बंदी परिवारों के उत्तराधिकारियों की रक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
बता दे कि इस अवसर श्री जैन ने बताया कि आगामी जून माह से पूर्व रायपुर जिला ग्रामीण के अंतर्गत सभी मंडल एवं नगर इकाइयों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उनका लक्ष्य प्रत्येक मंडल में सक्रिय कार्यकारिणी का निर्माण कर लोकतंत्र प्रहरी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है।
उन्होंने संगठन के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रहरी का मूल लक्ष्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना, नागरिक अधिकारों का संरक्षण करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। संगठन समाज में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र की बुनियाद को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेगा।
अवगत हो कि सौरभ जैन ने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी न केवल लोकतंत्र सेनानी परिवारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास के उस दौर से भी अवगत कराएगा, जब आपातकाल के समय लोकतंत्र पर संकट आया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को आपातकाल के काले अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उनके परिवारों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी दी जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को समझ सके।
आगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों ने जो त्याग और संघर्ष किया, उसे समाज तक पहुंचाना संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र प्रहरी उन परिवारों को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने उस समय प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्रदान किया था।
रायपुर जिला ग्रामीण में संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और संगठन की गतिविधियों को गति दी जाएगी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सौरभ जैन के नेतृत्व में रायपुर जिला ग्रामीण में लोकतंत्र प्रहरी नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के अपने संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।





