Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

खरोरा निवासी किशोर सारथी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा रायपुर पुलिस ने पत्नी सहित 4 को किया गिरफ्तार

रायपुर, 28 फरवरी 2026 :
रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने ग्राम खरोरा निवासी 27 वर्षीय किशोर सारथी की हत्या की गुत्थी महज कुछ घंटों में सुलझाते हुए मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भागवत सारथी (32 वर्ष), निवासी ग्राम खसेरा वार्ड क्रमांक 10, थाना खरोरा, जिला रायपुर ने 28 फरवरी 2026 को थाना खरोरा में सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना खरोरा पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन क्रमांक 36/2026 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।

ज्ञात हो कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई और बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला हत्या का पाए जाने पर अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। बाद में षड्यंत्रपूर्वक हत्या पाए जाने पर धारा 61(2) भी जोड़ी गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जिसमे जांच के दौरान मृतक की पत्नी से पूछताछ में अहम खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि उसका लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक के साथ पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी मिलने पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इसी विवाद से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

बता दे कि इस योजना के तहत 27 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे पत्नी ने अपने पति को बहन को ग्राम बिठिया से लाने का बहाना बनाकर घर से अकेले भेजा। पूर्व नियोजित योजना के अनुसार ग्राम खरोरा-रायपुर रोड पर घात लगाए बैठे आरोपी लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप और उसके दो साथियों ने थार वाहन से किशोर सारथी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी गई और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

img 20260301 wa00038498580987369433481 - img 20260301 wa00038498580987369433481

अवगत हो कि थाना खरोरा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक गंभीर हत्या प्रकरण का चंद घंटों में सफलतापूर्वक खुलासा हो सका, जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles