Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तिल्दा नेवरा से शत्रुघ्न यदु बने भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

तिल्दा नेवरा रायपुर : रायपुर ग्रामीण तिल्दा नेवरा
भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिसमें तिल्दा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान जनप्रतिनिधि शत्रुघ्न यदु को OBC मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दे कि OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है ।

ज्ञात हो कि नियुक्ति के बाद शत्रुघ्न यदु ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए। कहा कि वे संगठन की मजबूती और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

img 20260302 wa00147808194391176332024 - img 20260302 wa00147808194391176332024

गौरतलब हो कि उनकी नियुक्ति पर ओबीसी मोर्चा तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष तखत साहू, महामंत्री डोकेश वर्मा, गोकर्ण साहू, तिल्दा शहर अध्यक्ष रेवा राम धीवर, मंडल अध्यक्ष नर्सिंग वर्मा, मंडल महामंत्री टेकचंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भावबली साहू, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश वर्मा, शहर मोर्चा अध्यक्ष दीपक वर्मा, देवा वर्मा, संदीप यदु, तिलेश निर्मलकर, धनुज साहू, टीकाराम साहू, विरेंद्र निषाद सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी के साथ शत्रुघ्न यदु अब संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की रणनीति में जुट गए हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles