Chhattisgarh NewsEconomy News

सिलतरा–धरसींवा क्षेत्र में उद्योगों के प्रदूषण से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

सिलतरा : धरसींवा क्षेत्र के ग्रामीण उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद ने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जनपद पंचायत सदस्य दयाशंकर निषाद का कहना है कि सिलतरा स्थित पुष्प स्टील एंड माइंस प्राइवेट लिमिटेड सहित कुछ अन्य कंपनियां लगातार प्रदूषण फैला रही हैं। क्षेत्र में हवा का प्रदूषण स्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में टीबी, सांस और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके बावजूद ग्रामीण मजबूरी में ऐसे हालात में जीवन जीने को विवश हैं।

img 20260306 wa00235460818278975099804 - img 20260306 wa00235460818278975099804


दयाशंकर निषाद ने मांग की है कि प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 तथा जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन द्वारा जल्द प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

img 20260306 wa00218426486679582056804 - img 20260306 wa00218426486679582056804

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles