
तिल्दा-नेवरा के महिलाओं चंद्रकला वर्मा, रानी सौरभ जैन, स्वाति वर्मा ने महिला दिवस पर दिया सशक्तिकरण का संदेश
तिल्दा-नेवरा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की समाजसेवी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायी संदेश दिए। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा प्राप्त करने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभाने का आह्वान किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है और सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं।
गौरतलब हो कि इस अवसर पर पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा-नेवरा मंडल की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। रानी जैन ने छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करना भी है। जब महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब समाज और राष्ट्र दोनों का विकास तेजी से होता है।

अवसर पर समाजसेवी नीलम अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना उनके सशक्तिकरण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा महिलाओं को आत्मविश्वास प्रदान करती है और उन्हें अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता देती है। उन्होंने आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं, तब वे अपने परिवार और समाज के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।
गृहणी मंजू शर्मा ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है और उनके योगदान को सम्मान दिया जाता है।

इसी खडी मे जिला पंचायत सदस्य एवं रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री स्वाति वर्मा ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि आत्मनिर्भर बनती हैं, तो वे अपने सपनों को आसानी से साकार कर सकती हैं और समाज में एक नई पहचान बना सकती हैं।
वही स्वास्थ्य विभाग की ममता सुनानी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
अवगत हो कि इसी कड़ी में उपसरपंच मनीषा वर्मा ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए। वहीं, तिल्दा-नेवरा की समाजसेवी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन से जुड़ी मीरा अग्रवाल ने कहा कि सशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है और इसके माध्यम से वे समाज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं।

तिल्दा नेवरा के महिलाओं ने महिला दिवस के अवसर पर सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और समाज में समान अवसर प्रदान करना बेहद जरूरी है। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना भी समय की मांग है। इस अवसर पर सभी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए महिला सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।





