Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध बनीं राज्यसभा सांसद, तिल्दा-नेवरा से बधाई देने पहुंची रानी सौरभ जैन


तिल्दा-नेवरा : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध सांसद निर्वाचित हो गई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत मनीष शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।


गौरतलब हो कि लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर तिल्दा-नेवरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।तिल्दा-नेवरा से भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष और पार्षद रानी सौरभ जैन भी विशेष रूप से रायपुर पहुंचकर लक्ष्मी वर्मा से मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक अनुभव और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से संसद में प्रदेश की आवाज को मजबूती से उठाएगी।


बता दे कि इस अवसर रानी सौरभ जैन ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक विकास और जनहित के मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ रही है। उनके राज्यसभा पहुंचने से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और आम जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी।


ज्ञात हो कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण महिला वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है। वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और पार्टी की प्रवक्ता के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के कारण उन्हें भाजपा में एक मजबूत और प्रभावशाली महिला नेता के रूप में देखा जाता है।
उनके राज्यसभा सांसद बनने पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा से भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20260309 wa00387054549863501851555 - img 20260309 wa00387054549863501851555


अवगत हो कि बधाई देने वालों में जिला संयोजक दीपक शर्मा, जिला मंत्री विकास कोटवानी, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष रानी सौरभ जैन, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश वर्मा, प्रिय सिरमौर, भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल महामंत्री बेबी गोस्वामी, अंजू पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी वर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके राज्यसभा में सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से छत्तीसगढ़ के विकास तथा जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा तक का सफर पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और संगठन में लंबे समय से किए गए कार्यों का परिणाम है। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल है।

img 20260309 wa0131866357214665309711 - img 20260309 wa0131866357214665309711


छत्तीसगढ़ प्रदेश और क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि राज्यसभा में पहुंचकर लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ के विकास, महिला सशक्तिकरण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles