Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का रायपुर जिला का संयुक्त बैठक संपन्न हुवा ।

बैठक में रायपुर शहर से रायपुर नगर निगम एवं बिरगांव नगर निगम के पदाधिकारी एवं सेनानी शामिल हुवे

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के अस्मिता और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे छत्तीसगढीया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सभी सेनानी एवं पदाधिकारियों की बैठक रायपुर आहुत किया गया। जिसमे आगामी बीरगांव नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियो की चर्चा हुई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेसीपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता चंद्रकांत यदु ने संगठन पदाधिकारियों को हर छत्तीसगढ़िया से सीधा संपर्क स्थापित करने और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में सदस्यता करने कहा ।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना

इस अवसर पर दस लाख राजधानी वासियों का प्यास बुझाने वाली खारून नदी की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुवे सरकार की अनदेखी के ख़िलाफ़ संगठन खारूँन दाई पदयात्रा के द्वितीय चरण की शुरुवात करेगा । जेसीपी रायपुर उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा में बताया कि शहर से लगे हुवे आधा दर्जन तटीय गांव में खारून नदी पूरी तरह से जलकुंभी से पटा हुवा है जिसके कारण ग्रामीणों को निस्तारी समस्या हो रही है साथ ही छोटे मछली पालक एवं महादेव घाट में नौका विहार करने वाले नाविको के सामने जीविकोपार्जन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है । छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के जिला संयोजक राहुल वर्मा ने जानकारी दिया कि खारून नदी में कुल आठ एसटीपी प्लांट लगने हैं जो अभी तक स्थापित नहीं किए जा सके हैं कुछ प्लांट निजी संस्था से संचालित करवाए जा रहे जो वर्षों से बंद पड़े हैं जबकि निजी संस्था सरकार से मेंटेनेंस राशि प्राप्त कर रही है ।

वही बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए। सीवरेज नालियो का गंदा पानी सीधे नदी में मिलने से यमुना नदी की तर्ज पर केमिकल का झाग नदी के ऊपर तैरने लगा है । बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे सूखे नशे को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया । साथ ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की महतारी विंग प्रत्येक इतवार को वार्ड वार्ड में प्रभात फेरी निकालकर नशा मुक्ति अभियान को अंजाम दे रही हैं जिसे और बड़े स्तर पर किए जाने रणनीति बनाई गई ।

इस अवसर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने प्रोत्साहित किया । अध्यक्ष महोदय ने वार्ड 17 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को प्रदान किया है ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles