
अल्ट्राटेक बैकुंठ मे 120 जोत संग माता शीतला की हो रही दोनो पहर पुजा यूनिट हैड पवन कुलकर्णी किये दर्शन
तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जोत जवारा की स्थापना कर। 120 जोत के साथ किया जा रहा रोजाना माता शीतला की सुबह शाम पुजा आरती व सेवा ।भक्त आ रहे रोज दर्शन को।

इस अवसर पर तृतीया के दिन अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड श्री पवन कुलकर्णी पहुंचे दर्शन को। तो वही घट पुजा मे फंक्शनल हैड श्री राजीव सिंघल व श्रीमती नितु सिंगल जी के संग पुजा कर किये जोत जवारा की स्थापना ।अवसर पर अशोक मिश्रा, विवेक बघेल, अभिषेक तेवतिया सहीत सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि तिल्दा नेवरा के अंतर्गत धार्मिक क्षेत्र में अल्ट्राटेक बैकुंठ धार्मिक स्थलों मे से एक माना जाता है। वही पर्यटन स्थल के रूप में भी पुरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। क्योंकि यहां की प्रकृति सुंदरता, वन, झील, तीन मंदिर जिसमे श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर, एवं श्री जोगी कूुंआ धाम के साथ गार्डन, दुर दुर मे लोगो का मनपसंद पर्यटन व धार्मिक स्थलों मे से एक है। खास कर स्कूल, कालेजों, व्यवसायियों, नगर वासियों के लिये मन पसंद माना जाता है। इसिलिये हर वोकेशन पर यहां लोग भारी संख्या में आते हैं।

बता दे कि इस पांचवे वर्ष के चैत्र नवरात्रि पर भी 120 जोत भक्तो के द्वारा जलाया गया है। वही चैत्र नवरात्रि की प्रथम दिवस मे घट स्थापना व पूजा कर मां शीतला की सुबह शाम पुजा की जारही है। जिसमे अवसर पर मुख्य यजमान के रूप मे संयंत्र के फंक्शन हैड टेक्निकल श्री राजिव सिंगल जी, श्रीमती नितु सिंगल जी के साथ सपत्नीक विराजमान रहे। जहां यहं के सभी अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं देवीयो, सज्जनों की उपस्थिति रही।

अवगत हो कि चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड श्री पवन कुलकर्णी जी मंदिर दर्शन को पधारे। उन्होंने ने माता शीतला की पुजा किये। वही जोत जवारा का दर्शन कर अशिर्वाद लिये। यूनिट श्री पवन कुलकर्णी जी के द्वारा दुसरे क्रम का जोत जला रहा है। इस प्रकार से कुलकर्णी जी यहां की जोत जवारा की स्थापना का दर्शन कर बहुत गौरवान्वित महसूस किये।

ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन शाम को मैकेनिकल हैड हिरमी के श्री अनिल गुप्ता जी के द्वारा श्रीसुंदरकांड का पाठ कराया गया। जिसमे भारी भीड के साथ भक्तो की उपस्थिति रही। वही संध्याकालीन पुजा आरती यहां के स्टाफ स्वंय सिद्धा लैडिस क्लब के द्वारा संपन्न किया गया ।तब यहां का जन सैलाब देखते ही बना।






