Chhattisgarh NewsLatest News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे बालिकाओं ने जवारा बोही तो अधिकारियों ने बाना थाम किया जवारा विसर्जन

अल्ट्राटेक बैकुंठ यूनिट हैड ने श्री रामनवमी पर श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में किया श्रीराम जी का अभिषेक

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे शुक्रवार 27 मार्च श्री रामनवमी के सार्वजनिक जोत – जवारा की स्थापना किया गया था। उसका किया गया विसर्जन। तत्पश्चात श्री रामनवमी पर यहां के सुप्रसिद्ध श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड श्री पवन कुलकर्णी जी सपत्नीक श्री राम जी का अभिषेक किया। इस अवसर पर एफ एच टी राजीव सिंघल जी, एफ एच सुनंदा बासु जी, एफ एच अशोक सिन्हा जी भी उपस्थित रहे।अल्ट्राटेक

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे जोत जवारा की स्थापना का यह चौथा वर्ष रहा। जो यहां के अधिकारियो, कर्मचारियों के द्वारा सार्वजनिक रूप से स्थापित किया गया था । यहां इस वर्ष 121 जोत जलाये गये थे। जिसकी हर रोज सुबह शाम पुजा आरती की जाती थी।अल्ट्राटेक

अवगत हो कि यहां अष्टमी के दिन पुजा हवन कर कुंवारी कन्याओं की पुजा आरती कर श्रृंगार भेट कर भोग लगाया गया। जिसमे नन्ही बालिकाओं ने देवी स्वरूप मे स्वीकार किया। कुंवारी कन्याओं के भोग के बाद भोग भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में उपस्थिति होकर लोगो ने ग्रहण किया। वही यहां मंगलवार को संगीतमय श्रीसुंदरकांड पाठ भी आयोजित किया गया।अल्ट्राटेक

गौरतलब हो कि श्रीराम नवमी के दिन यहां जोत को शांत व जवारा को विसर्जन किया गया। जिसमे यहां के बालिकाओं ने सहर्ष व स्वेच्छा से जवारा बोहा।तो अधिकारियों जिनमे एफ एच राजीव सिंघल जी, सुनंदा बासु जी, अशोक सिन्हा जी, अशोक मिश्रा जी, गिरिजा शंकर मिश्रा जी आदि बाना थाम पंडा बैगा……. के साथ विसर्जन यात्रा की आगुवानी किये। जिसमे भारी संख्या में देवीयो एवं सज्जनों की उपस्थिति रही। जो कि यह जसगीत व मांदर की धुन में संपन्न हुआ।अल्ट्राटेक

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सुप्रसिद्ध मनवांछित फलदायक श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड श्री पवन कुलकर्णी जी सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में श्रीराम जी की अभिषेक किये। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा महाआरती किया गया। अंत मे प्रसाद वितरण किया गया।अल्ट्राटेक

इस अवसर पर पुरे चैत्र नवरात्रि के नौ दिनो तक यहां के सभी अधिकारीयों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा। जिनके अथक प्रयास से इस वर्ष भी जोत जवारा की स्थापना बीना विघ्न बांधा के सफल रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles