Chhattisgarh NewsLatest News

सरारीडीह मे राशन न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, सर्वर डाउन बना बड़ी समस्या

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरारीडीह में मार्च माह का राशन समय पर नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

बता दे कि जानकारी के अनुसार 31 मार्च की रात 9 बजे तक भी आधे से अधिक हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में राशन वितरण ऑनलाइन पंचिंग प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन पिछले 6 दिनों से सर्वर लगातार डाउन रहने के कारण वितरण कार्य बाधित हो रहा है। इस तकनीकी समस्या के चलते कई जरूरतमंद परिवारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा, जिससे महंगाई के इस दौर में उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

img 20260331 wa00085511692665619050760 - img 20260331 wa00085511692665619050760

गौरतलब हो कि ग्रामीणों के अनुसार शासन द्वारा राशन वितरण की अंतिम तिथि हर महीने का आखिरी दिन निर्धारित है, लेकिन सर्वर समस्या के कारण कई लोग इस समय सीमा में राशन से वंचित रह गए।

वहीं, राशन दुकान के प्रबंधक ने बताया कि डिपो से राशन देर से प्राप्त हुआ और साथ ही सर्वर डाउन रहने की समस्या के चलते वितरण में बाधा आई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन हितग्राहियों को निर्धारित समय सीमा तक राशन नहीं मिल पाया है, उनकी जानकारी संबंधित विभाग को भेजकर निराकरण किया जाएगा।

img 20260331 wa00071506285185985877598 - img 20260331 wa00071506285185985877598

इधर, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए सरकार की नीतियों और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जहां सरकार शराब जैसी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, वहीं आम लोगों की दैनिक जरूरत राशन तक समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सर्वर समस्या का जल्द समाधान कर सभी हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी परिवार को भूख और परेशानी का सामना न करना पड़े।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles