
ब्रेकिंग : मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के प्रयास से बलौदाबाजार बायपास मार्ग स्वीकृत : सडक निर्माण में बडी मंजुरी
तिल्दा नेवरा/बलौदाबाजार :छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बायपास मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। यह मार्ग लटुवा से पनगांव तक बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 15.00 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
इस परियोजना के लिए लगभग 79 करोड़ 4 लाख 54 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही भारी वाहनों का दबाव मुख्य मार्गों से कम होने की उम्मीद है।
बता दे कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बायपास मार्ग क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सड़क बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

अवगत हो कि स्थानीय नागरिकों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का मानना है कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।





