
लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद की बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रथम दौरे पर हुआ भव्य स्वागत
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ :
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब हो कि सांसद लक्ष्मी वर्मा का काफिला मोहरा, हिरमी, कुथरौद, बुडगहन, सुहेला, चंडी, सेमराडीह, रिसदा और कोकड़ी जैसे विभिन्न गांवों से होते हुए बलौदाबाजार नगर पहुंचा। इस दौरान मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला उनके साथ रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

बता दे कि इस अवसर पर जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाओं से सांसद का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति अपनी खुशी और समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद लक्ष्मी वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।वही कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





