Chhattisgarh NewsEntertainment News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीहनुमान जन्मोत्सव हवन पूजन भजनकिर्तन सुंदरकांड दीपदान भोगभंडारे के साथ मना

संगीतमय सुंदरकांड पाठ से गुंजा क्षेत्र लोगो का लगा रहा दर्शन के लिए ताता

तिल्दा नेवरा/ बैकुंठ : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीहनुमान जन्मोत्सव बडे भक्तिभाव हवन-पूजन,श्रीसुंदरकांड पाठ, भजनकिर्तन एवं महाभोगभंडारे कर हर्षोल्लास के साथ मना। इस अवसर पर यहां के श्रीहनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लोगो का ताता लगा रहा।

अल्ट्राटेक

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ के द्वारा मनाये गये श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11 : 30 को यहां के सुप्रसिद्ध श्रीहनुमान मंदिर में श्रीहनुमान जी की विशेष पुजा हवन एवं आरती किया गया। जिसमे मुख्य यजमान के रूप में संयंत्र के एफ एच टेक्निकल श्री राजिव सिंगल जी सपत्नीक विराजमान रहे ।जिससे साथ में मैकेनिकल हैड श्री अशोक मिश्रा जी सपत्नीक, संतोष गुप्ता जी, अजित सिंह जी, अजय चतुर्वेदी जी, अभिषेक तेवतिया जी, गिरिजा शंकर मिश्रा जी, ब्रजेश पटेल जी विराजमान होने के साथ अधिकारियों कर्मचारियों एवं महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अल्ट्राटेक

गौरतलब हो कि दुसरे पहर में शाम 4 बजे से भजनकिर्तन प्रस्तुत किया। जिसमे यहां के कालोनी सरस्वती महिला मंडली के द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात शाम 6 बजे से कर्मचारियों के द्वारा श्रीसुंदरकांड का पाठ अरविन्द प्रताप सिंह जी एवं परिवार के सौजन्य से किया गया। वही अवसर पर श्रीमती नितु सिंगल जी के साथ सभी उपस्थित महिलाओं के द्वारा दीपदान भी किया गया। अंत में श्रीहनुमान जी एवं श्रीरामायण जी की महाआरती किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। जो देखने लायक रहा। वही इस दिन यहां शाम को मेले जैसा वातावरण बना रहा।

अल्ट्राटेक

IMG 20260403 WA0115 1 - IMG 20260403 WA0115 1

ज्ञात हो कि श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्रीहनुमान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वही यहां महाभोगभंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि इसमे बहुत से श्रीहनुमान भक्तो के द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया। जिसमे यहां के अधिकारियो, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों का योगदान रहा। भंडारे का आयोजन शाम 5 बजे से रात्री 11 बजे तक चला। जिसमे लोगो ने भरपेंट पुरी, आलू छोले भटूरे की सब्जी, बुंदी, व चांवल भरपेट ग्रहण किये। जानकारी के मुताबिक लगभग दो हजार से उपर लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। देखने वाली बात यह रही की आमोखास ने लाईन में लग कर बहुत देर तक इंतजार करते रहे। इस अवसर पर यहां के इस वर्ष का भंडारा यादगार बना।

अल्ट्राटेक

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन में जीनका योगदान रहा उन्मे अशोक मिश्रा, गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेंद्र कुमार साहू, जितेन्द्र मिश्रा,ब्रजेश पटेल, गुरूदयाल साहू, आदि ।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स प्रबंधन, अधिकारीयों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों, दानदाताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles