
खपरी (मढी) मे श्रीहनुमान जन्मोत्सव बडे भक्तिभाव हवन-पूजन से 4 थे वर्ष मनाया गया
तिल्दा नेवरा/खरोरा (रायपुर) :
छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर अंतर्गत विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम खपरी (मढ़ी) में इस वर्ष भी राम भक्त समिति के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

पता दे कि यह आयोजन विगत 4 वर्षों से लगातार धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है।
कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तों द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ, महाआरती एवं प्रसादी भंडारे का भी आयोजन किया गया।
हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर ग्राम खपरी के समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और भक्ति भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।





