All India NewsChhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : बालीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे और फिल्ममेकर गोल्डी बहेल पर जमीन कब्जाने का आरोप, पुणे में मामला दर्ज

एक और फिल्मी कलाकार विवादो के घेरे में जम कर हो रही वायरल

ब्रेकिंग : बालीवुड एक्ट्रेस सोनाली

रायपुर /पुणे/मनोरंजन डेस्क:
हिन्दी फिल्मो के जाने माने बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonali Bendre और उनके पति, फिल्ममेकर Goldie Behl इन दिनों एक कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के Pune में एक किसान ने इस सेलिब्रिटी कपल पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सिविल कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया गया है।सोनाली बेन्द्रे

पीड़ित किसान का दावा है कि सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया और जब इसका विरोध किया गया, तो उन्हें ‘माफिया-स्टाइल’ में धमकाया गया। किसान परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से भी परेशान किया गया।

बता दे कि इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए Sonali Bendre और उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह मामला पूरी तरह से बेबुनियाद है और उनसे पैसे ऐंठने की नीयत से झूठा केस दर्ज किया गया है।
एक्ट्रेस की ओर से यह भी कहा गया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पूरा सम्मान करती हैं और न्यायपालिका पर भरोसा रखती हैं।

गौरतलब हो कि फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आगामी सुनवाई में तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles