Chhattisgarh NewsLatest News

देवरी में स्टील प्लांट के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर, 8 अप्रैल की जनसुनवाई को लेकर बढ़ा आक्रोश

जहां प्लांट लगाया जारहा वह गौठानों व चारागाह है 900 सौ गायो का कदापी नही लगने देगे :ग्रामीण

तिल्दा नेवरा / रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील एंड पावर प्लांट को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। प्लांट के लिए 8 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई से पहले ही ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है।
गांव के सैकड़ों ग्रामीण विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने प्लांट स्थापना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है, वह वर्षों से पशुओं के लिए चारागाह के रूप में उपयोग होती रही है। ऐसे में प्लांट लगने से न केवल पशुपालन प्रभावित होगा, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ेगा।जनसुनवाई

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस परियोजना का पहले भी विरोध किया जा चुका है, जिसके चलते मामला शांत हो गया था। लेकिन अब दोबारा जनसुनवाई रखे जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि उनकी सहमति के बिना जबरन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्लांट की स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

अब देखना होगा कि 8 अप्रैल को होने वाली जनसुनवाई में प्रशासन क्या रुख अपनाता है और इस मामले का क्या समाधान निकलता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles