
तिल्दा नेवरा में उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बढती उपद्रवियों को लेकर इसे रोकने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस सक्रिय
तिल्दा नेवरा/रायपुर (ग्रामीण) :क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 एवं ग्राम छपोरा चौक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना मिली थी। तभी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा सभी के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
धनुष निषाद (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा नेवरा
फुलेश्वर चतुर्वेदी (26 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा
अमित जोशी (33 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





