Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

विकास सुखवानी छग सिंधी सेवा महापंचायत के बनाये गये प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष


तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने समाजसेवी विकास सुखवानी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वही इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही रायपुर से लेकर तिल्दा-नेवरा तक सिंधी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा विकास सुखवानी को बधाइयों का तांता लग गया है।

whatsapp image 2026 04 10 at 47403412227626875250 - whatsapp image 2026 04 10 at 47403412227626875250


बता दे कि महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश अठवानी द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र में बताया गया है कि संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा सेवा भावना को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों का मानना है कि विकास सुखवानी के अनुभव, सक्रियता और सरल स्वभाव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।


तिल्दा-नेवरा में सिंधी समाज को जमीन दिलाने में  रहा योगदान :


तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सिंधी समाज के लिए स्थायी सामाजिक गतिविधियों हेतु भूमि उपलब्ध कराने में विकास सुखवानी की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। समाज के लोगों के अनुसार जमीन आवंटन की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय पहल और समन्वय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे उनकी छवि एक मजबूत और भरोसेमंद नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित हुई है।


विकास सुखवानी का समाजसेवा से बनी पहचान :


गौरतलब हो कि  विकास सुखवानी को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के करीबी के रूप में भी देखा जाता है, लेकिन उनकी असली पहचान समाजसेवा, सहज व्यवहार और सभी वर्गों के लिए उपलब्ध रहने वाले व्यक्तित्व की रही है। तिल्दा-नेवरा सहित आसपास के क्षेत्रों में उन्होंने हर सामाजिक और मानवीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई है।


धन, मन और तन से सेवा करने मे अग्रणी भूमिका :


समाजजनों का कहना है कि विकास सुखवानी केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी हैं, जो धन, मन और तन से समाज सेवा करते हैं। जरूरतमंदों की मदद, सामाजिक आयोजन, युवाओं को जोड़ने और हर वर्ग के सहयोग में उनकी सक्रियता हमेशा सराहनीय रही है।


सिंधी समाज के संगठन को मिलेगी नई दिशा :


महापंचायत के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया है कि विकास सुखवानी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। प्रदेशभर में सिंधी समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को जोड़ने के प्रयासों में तेजी आने की उम्मीद है।


नियुक्ति के बाद तिल्दा-नेवरा, रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय समाज इसे तिल्दा-नेवरा के लिए गौरव का क्षण मान रहा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles