
Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News
अवैध गांजा बिक्री पर कार्रवाई 60 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के
थाना पलारी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को ग्राम छेरकापुर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी अपने घर में ही बहुत शातिर तरीके से छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर गांजा बेच रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹3000 एवं बिक्री की राशि ₹130 जब्त की है।
बता दे कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र देवार (25 वर्ष), निवासी ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





