Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

जे .बी. इंटरनेशनल स्कूल CBSE तिल्दा नेवरा में कक्षा 10वीं में शानदार 100% परिणाम, 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

तिल्दा नेवरा – स्थानीय जे बी इंटरनेशनल स्कूल के घोषित CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में स्कूल ने 100% पास प्रतिशत दर्ज किया। कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ। स्कूल का समग्र परिणाम बेहद शानदार रहा है। इस उल्लेखनीय सफलता में स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। टॉप-10 में शामिल छात्र इस प्रकार हैं। स्कूल CBSE

मानस वर्मा — 96.4% ,कृष्णा सिंह — 95.8% .राजवीर सिन्हा — 95.0% ,कांची बत्रा — 94.6% ,अनुष्का जेना — 93.0 ,चिराग वर्मा — 92.6% ,रितिका शर्मा — 92.4% ,जय आर्य — 92.0% ,चारु चौबे — 91.0% ,साक्षी भगवानी — 90.8%
छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों के अथक प्रयास, समर्पण और मार्गदर्शन ने भी इस सफलता को संभव बनाया। शिक्षकों की निरंतर मेहनत और छात्रों के साथ उनके अटूट सहयोग का यह परिणाम न केवल छात्रों के परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल और तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

बता दे कि क्षेत्रवासियों ने इन सभी सफल छात्रों को बधाई संदेशों से नवाजा है।
स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “हार्दिक बधाई ! तुम्हारे इन अंकों ने न सिर्फ तुम्हारी मेहनत और लगन को साबित किया है, बल्कि परिवार, शिक्षकों और स्कूल का भी नाम रोशन किया है। शिक्षकों के समर्पण और तुम्हारी मेहनत का यह अद्भुत मेल ही आज की इस 100% सफलता की कुंजी है। इसी तरह आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करते रहो और जीवन में नई ऊँचाइयाँ छूते जाओ। हम सबको तुम पर गर्व है!”
इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है कि कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और शिक्षकों के समर्थन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या ममता ऐरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “मैं अपने सभी बच्चों और शिक्षकों को उनकी इस शानदार सफलता पर बहुत-बहुत बधाई देती हूँ। आपने स्कूल का मान बढ़ाया है। शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत ने मिलकर यह 100% परिणाम दिया है। मैं आपको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देती हूँ।”
जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल लगातार बेहतरीन शैक्षणिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles