Accident NewsChhattisgarh NewsLatest News

बजरंग पावर से मृतक के परिजनों को दिलाया 28 लाख मुआवजा व न्याय छत्तीसगढीया क्रांति सेना ने

तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण) : छत्तीसगढ़ के
उद्योगों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण श्रमिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। जिसका ताजा मामला बजरंग पावर एवं स्पात कंपनी, टड़वा (तिल्दा) से सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भूरसूदा, तिल्दा-नेवरा निवासी सुनील नायक, जो पिछले 3 वर्षों से उक्त कंपनी में कार्यरत था। दिनांक 14 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 8 बजे अपने घर से रोज की तरह काम के लिए निकला था। इसी दौरान कंपनी परिसर में अचानक हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

img 20260417 wa00068297327826603542815 - img 20260417 wa00068297327826603542815


बता दे कि इस घटना के बाद मजदूर को एंबुलेंस के माध्यम से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया। आरोप है कि कंपनी द्वारा हादसे की वास्तविक स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया गया और प्रारंभिक तौर पर जो मुआवजा प्रस्तावित किया गया, वह बेहद कम था।


गौरतलब हो कि मृतक के परिजनों ने इस स्थिति में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी, कंपनी प्रबंधन, परिजन एवं संगठन के प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।जिसमे बैठक के दौरान मृतक के परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । जिसमें 28 लाख रुपये की सहायता राशि, मृतक की पत्नी को मजदूरी का 70% पेंशन के रूप में प्रदान करने तथा परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने पर लिखित सहमति बनी।


अवगत हो कि मृतक के परिजनों ने इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।इस प्रकार से छत्तीसगढीया क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सभी सेनानी एवं पदाधिकारियों के द्वारा निरंतर औद्योगिक श्रमिकों के कल्याण के लिए एवं आम जनता जो असहाय, गरीब, दबे हुए लोगो के हर दुख, अन्याय, शोषण के विरुद्ध साथ देने के लिए तैयार है। इस जनकल्याणकारी कार्यो को देख कर छत्तीसगढ़ की जनता के नजरो मे खरा व भरोसे के लायक समझ रहा है।

Leave a Reply

Related Articles