Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा तिल्दा की विस्तार जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ

तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के लिए आयोजित जनसुनवाई आयोजित किया गया था। जिसमे विशेष रूप से उमाशंकर बन्दे /अपर कलेक्टर और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश राबडे जी की उपस्थिति में शांति पूर्वक सम्पन्न हुई ।

img 20260417 wa00057321062180004763826 - img 20260417 wa00057321062180004763826

बता दें कि इस संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा के द्वारा आस पास के गावों में लगातार विकास कार्य और स्वास्थ शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है। जिस वजह से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि विस्तार के जनसुनवाई का समर्थन किये हैं । वही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के विस्तार के जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से क्षेत्र का विकास, भूमि का उचित मुआवजा, नौकरी और स्वरोजगार शिक्षा और स्वास्थ सहित कई बातों – सुझावों को शांति पूर्वक रखा ।

इस अवसर पर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड प्रबंधन के द्वारा ग्राम सरोरा के ग्रामीणो द्वारा रखी गई सभी मांगो व सनझाओ को यथा शीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई। इतना ही नहीं जनसुनवाई में पधारे सभी ग्रामीणों को कंपनी के सामाजिक सरोकारों के माध्यम से हर तरफ विकासात्मक कार्य कराने की अपनी प्रतिबद्धता की बात भी कही।

वही यहां के जनसुनवाई को आयोजित कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण विभाग, सभी ग्रामीणजनों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles