Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तिल्दा ओवरब्रिज सफाई कर  पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डा. खुमान वर्मा ने सहयोगियों संग किया श्रमदान


तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड नगर पालिका तिल्दा-नेवरा द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के ओवरब्रिज क्षेत्र में व्यापक सफाई और श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

img 20260418 wa0008412964911474137985 - img 20260418 wa0008412964911474137985


गौरतलब हो कि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डॉ. खुमान वर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अनीश ठाकुर के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहर में कहीं भी कचरे का ढेर न लगे और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


बता दे कि इस अभियान के तहत मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही चुना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि खराब स्ट्रीट लाइट्स को शीघ्र ठीक कर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जा सके।


वही नगर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।


ज्ञात हो कि , सीएमओ अनीश ठाकुर ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह शहर का निरीक्षण करते हैं और जहां भी गंदगी पाई जाती है। वहां तत्काल सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहयोग से ही स्वच्छ तिल्दा-नेवरा का सपना साकार होगा।


इस अवसर पर नगरवासियों ने भी इस पहल पर संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि पहले शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन अब प्रशासन की सक्रियता से सफाई व्यवस्था में तेजी आई है। इससे शहर में साफ-सफाई का माहौल बेहतर हुआ है।


इस अभियान में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा, सीएमओ अनीश ठाकुर, सभापति ईश्वर यदु, पार्षद सतीश निषाद, संतोष यदु, यशवंत सेन, गोपाल साहू, गौरव ध्रुवंशी, दिलहार निषाद, किरण वर्मा, राजेश निर्मलकर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता दीदीगण उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles