Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

सवाल पूछने पर पत्रकार से मारपीट सवाल पुछने पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन पर लगा गंभीर आरोप

बडा खुलासा : सी सी टी वी फुटेज पर पत्रकार को मारने व अश्लील गालियां दे रहे सरकारी कर्मचारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से फिर एक और बेहद चिंताजनक मामला प्रकाश मे आया है। जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर सरकारी अधिकारी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा रहे है।इस घटना ने न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। बल्कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।पत्रकार

गौरतलब हो कि मिली जानकारी के अनुसार, युवा पत्रकार पोषराम साहू किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास पहुँचे थे। जहां बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने सवालों से असहज होकर अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी।पत्रकार

बता दे कि स्थिति तब और उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद एक वकील ने बीच-बचाव करने की कोशिश कीये। आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।पत्रकार

अवगत हो कि इस घटना से स्थानीय पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए। दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे। तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कमजोर पड़ जाएगा।

बडी बात है कि इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।वही फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ितों को न्याय कब तक मिल पाता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles