Chhattisgarh NewsPolitical News

आज अक्षय तृतीया पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएं, दान-पुण्य का दिया संदेश

आज अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर दे रही रानी सौरभ जैन ने शुभकामनाएं

 

तिल्दा नेवरा : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन किया गया दान, जप, तप एवं सेवा कार्य अक्षय फल प्रदान करता है।
श्रीमती रानी सौरभ जैन ने नागरिकों से आग्रह किया कि इस पावन दिन पर जरूरतमंदों की सहायता करें। अन्न एवं जल का दान दें तथा समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करें।अक्ष्य तृतीया

उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया हमें परोपकार, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देती है।
आगे कही कि इस शुभ अवसर पर लोग नए कार्यों की शुरुआत कर अपने जीवन में उन्नति एवं समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएं। साथ ही, सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अंत में श्रीमती जैन ने ईश्वर से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए अक्षय तृतीया की पुनः शुभकामनाएं दीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles