Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपीयो को तिल्दा नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकदी व सामान किये जब्त

तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सट्टे, जुआ व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अग्रशर है

तिल्दा नेवरा / रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, स्कूटी और नकदी समेत करीब 1 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।छत्तीसगढ़

गौरतलब हो कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिल्दा के सिंधी कैंप क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा खेल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी सोनू उर्फ हरीश नासानी (33) को उसके घर से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए। रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बता दे कि इसी दौरान पुलिस को विशाल बाजार के पीछे गली में एक अन्य युवक के स्कूटी पर बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टा खेलने की सूचना मिली। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। आरोपी अनीश बजाज (25) को मौके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी (क्रमांक CG 04 PS 2636) जब्त की गई।

ज्ञात हो कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस कारवाई मे जब्त सामग्री में दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25 हजार रुपये), एक स्कूटी (लगभग 35 हजार रुपये) और 40,166 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles