Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

नेपाल मे अंतराष्ट्रीय पत्रकार से सम्मानित किये गये रायगढ़ पत्रकारों से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से की सौजन्य भेंट दीये बधाई

पत्रकारो ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को पशुपति नाथ जी की पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की गई भेंट

रायगढ़ : आज छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ में अपरान्ह कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जी से नेपाल से लौटने के बाद जिले के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात की । गत 5 अप्रैल को नेपाल के विराट नगर स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में आयोजित विशेष समारोह में रायगढ़ के चार सक्रिय पत्रकार दैनिक रायगढ़ अंचल के संपादक महादेव परिहारी, न्यूज वर्ल्ड मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ के जिला संवाददाता एवं हिंदी वेब पोर्टल महुआ संवाद के संपादक शेष चरण गुप्त, प्राइम छत्तीसगढ़ के संपादक रमेश अग्रवाल तथा धर्मजयगढ़ के न्यूज 77 के जिला संवाददाता संजय जेठवानी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सेवा उत्कृष्ट पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया था।नेपाल

बता दे कि नेपाल के प्राकृतिक वादियों,सांस्कृतिक एवँ धार्मिक गतिविधियों का अध्ययन कर लौटे रायगढ़ के इन वरिष्ठ पत्रकारों के साथ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी मिलकर बहुत खुश हुए तथा इनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को नेपाल के काठमांडू पशुपति नाथ मंदिर से विशेष तौर से लाए 108 पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग भेंट की गई। जिसे चतुर्वेदी जी ने बहुत सराहा तथा अपने पिताजी के लिए उत्कृष्ट तोहफा बताया ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles