Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

व्यापम ने जारी किए परीक्षा केंद्र के नए दिशा-निर्देश, समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के लिए अभ्यर्थियों हेतु अद्यतन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी सभी परीक्षाओं में लागू रहेंगे और अभ्यर्थियों को इनका कड़ाई से पालन करना होगा।

जारी आदेश के अनुसार :


अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र में पहुंचना अनिवार्य किया गया है, जिससे फ्रिस्किंग एवं पहचान सत्यापन समय पर पूरा किया जा सके।

img 20260423 wa00302781064557950184797 - img 20260423 wa00302781064557950184797

मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं:

परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनकर ही परीक्षा देने आना होगा, गहरे रंग के कपड़ों पर प्रतिबंध रहेगा।
धार्मिक/सांस्कृतिक वेशभूषा वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के लिए पहले पहुंचना होगा।

अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे और समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लाना अनिवार्य होगा।

ध्यान रहे केवल काले या नीले बॉल पेन से ही उत्तर अंकित करने की अनुमति होगी।

इस संबंध में मंडल ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है तथा अनुचित साधनों के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग करें।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles