Chhattisgarh NewsLatest NewsLife Style

तिल्दा नेवर एचपीवी टीकाकरण से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए लगाया गया टीका

तिल्दा नेवरा : किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी तिल्दा नेवरा डॉ. आशीष सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं, क्योंकि यह वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

img 20260425 wa00155726418869252509413 - img 20260425 wa00155726418869252509413

इस संबंध में डॉ. सिन्हा ने बताया कि समाज में यह भ्रांति फैली हुई है कि एचपीवी वैक्सीन लगवाने से भविष्य में लड़कियों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका सुरक्षित है और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए संचालित किया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण होते हैं, साथ ही टाइप-6 और 11 से भी बचाव करती है।

इस अवसर पर तिल्दा नेवरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित खरोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बंगोली एवं खैरखुट स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय में अपनी किशोरियों को लेकर पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने यह भी निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थी किशोरी खाली पेट न हो। साथ ही टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों की ओटीपी आधारित या लिखित सहमति लेना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय के साथ स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस टीकाकरण अभियान से जुड़ सकें।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है, जिससे भविष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles