
अल्ट्राटेक बैकुंठ मे पूर्णिमा पर हुई हवन-पूजन एवं श्रीसत्यानारायण कथा श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर पर दिखी भक्तो की आस्था
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे इस वर्ष 1 मई को पूर्णिमा पर यहां के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल व आस्था का केंद्र श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में शाम को विशेष पूर्णिमा हवन-पूजन व श्रीसत्यानारायण की कथा पं. सुशील शर्मा जी बडे मंदिर के पुजारी के द्वारा संपन्न किया गया ।जिसमे मुख्य यजमान के रूप में प्लांट के टेक्निकल फंक्शनल हैड श्री राजीव सिंघल जी सपत्नीक , द्वय मुख्य यजमान के रूप में मैकेनिकल हैड श्री अशोक मिश्रा जी सपत्नीक विराजमान रहे।

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे पहली बार पूर्णिमा पर यहां के श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जो कि यहां धार्मिक आयोजन मे एक नई कडी की शुरुआत रहा है। 1 मई को आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में यहां के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों व कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की खासी भीड रही। चुकी अल्ट्राटेक बैकुंठ का श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर अंचल का सबसे बड़ा व पुराना मंदिरों मे से एक है। यही कारण है कि यहां धार्मिक एवं दार्शनिक स्थल के रूप में जाना व माना जाता है। वही यहां के मंदिरों के साथ साथ यहां केे आकर्षक गार्डन के चलते यहां दुर दुर से शहरी, ग्रामीण, व स्कूल, कालेज, आफिसो आदि के लोग बडी भाव ललक के साथ टुर के रूप मे धुमने आते हैं।

इस दिन इस अवसर पर विशेष रूप से एच आर हैड श्री जितेन्द्र सिंह तनवर जी, ई आर एडं सेक्यूरिटी हैड श्री अभिषेक तेवतिया जी, डा. मेघना भालेराव जी सपति, उपस्थित रहे। इसके आलावा बहुत से अधिकारियों कर्मचारियों व कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही है।

इस अवसर यहां के बडे मंदिर के पुजारी पं. सुशील शर्मा जी के द्वारा श्लोगो, मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णिमा पर श्रीसत्यानारायण जी की कथा का वाचन किया गया। जिसे उपस्थित लोगो ने ध्यान लगा कर श्रवण किया।






