
IFSMN का 41वां स्थापना दिवस बेंगलुरु में भव्य रूप से संपन्न हुआ
रायपुर छत्तीसगढ़ : बेंगलुरु, कर्नाटक
इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) का 41वां स्थापना दिवस बेंगलुरु में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन गांधी नगर स्थित कनिष्का ग्रैंड बिल्डिंग के श्री उडुपी फूड हब में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए पत्रकारों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बता दे कि इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पबित्र मोहन सामंतराय ने की। राष्ट्रीय समन्वयक मेहताब खान ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जबकि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर कोडाला ने स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना प्रस्तुत की।
गौरतलब हो कि महासचिव बी.एस. देशपांडे ने संगठन की 41 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सशक्त बनाने में IFSMN की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व राजस्व एवं पर्यटन मंत्री अशोक यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में देशभर में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

विशेष अतिथि के रूप में कर्नाटक राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक मंजुनाथ डोलिन ने पत्रकारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया एवं विज्ञापन नीति की जानकारी साझा की।कार्यक्रम में डॉ. निर्मला ने छोटे और मध्यम समाचार पत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया, जबकि के. शांता कुमारी ने कर्नाटक में पत्रकारों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को उजागर किया।

इस अवसर पर संस्थापक सदस्य के. संजीव एवं शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मल्लिकार्जुनाई और हरि डी’सूजा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार यदु ने पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और झूठे मामलों की समस्या उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें संवैधानिक दर्जा मिलना आवश्यक है।
इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा राकेश पाण्डेय, मोनू कुरैशी, श्रीमति गंगा साहू श्रीमति सरोज केरकेट्टा एवं पद्मिनी श्रीवास सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए प्रतिनिधियों को भी उनके सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कर्नाटक राज्य अध्यक्ष एल. शिवशंकर, सचिव कॉमरेड सुरेश सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।
द्वितीय सत्र में पत्रकारों एवं छोटे-मध्यम समाचार पत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकार सुरक्षा, पेंशन योजना, रेलवे रियायत, टोल टैक्स में छूट तथा नियमित विज्ञापन समर्थन जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र एवं राज्य सरकारों को भेजा जाएगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय समन्वयक मेहताब खान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।





